घर से निकला 17 वर्षीय सत्यम कुमार लापता, परिजनों ने थाने में दी गुमशुदगी की सूचना

बुढ़मू/रामगढ़। वेस्ट बोकारो क्षेत्र के मांडू थाना अंतर्गत बड़गांव निवासी 17 वर्षीय सत्यम कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बुढ़मू थाना में गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है।

आवेदन के अनुसार, मिथिलेश कुमार, पिता रामसेवक प्रजापति, ग्राम एवं पोस्ट बड़गांव, थाना मांडू (वेस्ट बोकारो), जिला रामगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे उनका पुत्र सत्यम कुमार (17 वर्ष) बिना किसी को बताए घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

सत्यम कुमार का हुलिया गोरा रंग, लगभग 5 फीट 6 इंच लंबा है। घटना के समय उसने सफेद चेक शर्ट, काला जींस पैंट और सफेद जूता पहन रखा था।

परिजनों ने पुलिस से किशोर की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। यदि किसी व्यक्ति को सत्यम कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह निकटतम पुलिस थाना या परिजनों के मोबाइल नंबर 9471728881 पर सूचना दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *