देसी महुआ शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार सुबह विक्रमपुर मोड़ के समीप एक ई-रिक्शा से 21.75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान विक्रमपुर मोड़ पर संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे में अलग-अलग बोतलों में रखी कुल 21.75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से पंजवारा थाना क्षेत्र के महुआडीह निवासी शंकर दास गोस्वामी तथा सबलपुर निवासी अनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ।

