रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा, हरमू रोड पर कई लेयर की बैरिकेडिं

रांची: राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर गुरुवार सुबह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यालय के चारों ओर दो से तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर मौजूद है।

बैरिकेडिंग के कारण हरमू रोड पर यातायात प्रभावित हुआ है और सुबह के समय दफ्तर व अन्य कामों के लिए निकलने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विपक्षी दलों या संगठनों द्वारा संभावित प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन यह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि सुरक्षा के पीछे सटीक कारण क्या है।

फिलहाल भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन या किसी राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *