Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

“कालाजार खत्म, अब वापसी पर रोक: झारखंड सरकार का नया प्लान”

रिपोर्ट -शाहीन खान

गोड्डा

झारखंड सरकार ने के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2023 में इसके उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। अब सरकार का पूरा ध्यान इस उपलब्धि को स्थायी बनाए रखने और बीमारी की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है।

इसी दिशा में गोड्डा जिले में 27 और 28 अप्रैल को कालाजार प्रभावित जिलों—साहेबगंज, गोड्डा, दुमका और पाकुड़—के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कालाजार उन्मूलन से संबंधित उपलब्धियों का वैज्ञानिक और प्रमाण-आधारित दस्तावेजीकरण (डॉसियर) तैयार करना और जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की क्षमता को मजबूत करना था।

प्रशिक्षण में DVBDO, VBDC, FLA, DEO, MOIC सहित विभिन्न स्तरों के कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को वर्ष 2018 से 2025 तक के आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुतीकरण की बारीकियां सिखाई गईं। साथ ही डिजिटल रिपोर्टिंग, निगरानी तंत्र और डॉसियर निर्माण की संरचना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (VBD) डॉ. बिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में कालाजार के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जो राज्य की प्रभावी रणनीति और जागरूकता अभियानों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “सटीक और प्रमाण-आधारित डेटा ही उन्मूलन की सफलता को मजबूत आधार देता है।”

विशेषज्ञों के अनुसार, कालाजार एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है, जो बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) के काटने से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में लंबे समय तक बुखार, कमजोरी, वजन घटना, भूख में कमी, तिल्ली और यकृत का बढ़ना तथा एनीमिया शामिल हैं। समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

सरकार द्वारा सक्रिय सर्वेक्षण, निःशुल्क जांच और उपचार, इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS) तथा जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि कालाजार उन्मूलन की इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी सबसे अहम कड़ी है। आम लोगों से अपील की गई है कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और निःशुल्क उपचार का लाभ उठाएं।

— 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!