Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

गोड्डा पोस्ट ऑफिस चौक पर छापेमारी: 3.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

गोड्डा|

गोड्डा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के पास से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पोस्ट ऑफिस चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर का सेवन करने के साथ-साथ उसकी अवैध खरीद-बिक्री भी कर रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरफराज खान उर्फ निशु खान (28 वर्ष), निवासी चपरासी टोला, गोड्डा नगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसे सिल्वर पेपर की तीन पुड़िया एवं एक पारदर्शी प्लास्टिक में रखा गया था।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि होती है।

टीम की सक्रियता से सफलता

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, लोकनाथ भगत, बिपीन कुमार यादव, शशिकांत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!