महागामा में भाजपा की अंदरूनी जंग खुलकर सामने” निशिकांत दुबे के बयान से मचा सियासी भूचाल, कार्यकर्ताओं ने दी ‘काला झंडा’ दिखाने की चेतावनी

महागामा। भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गई है। सांसद निशिकांत दुबे के एक बयान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी की लहर पैदा कर दी है।

महागामा नगर पंचायत के भाजपा समर्थित उम्मीदवार के प्रचार के दौरान दिए गए अपने संबोधन में निशिकांत दुबे ने कहा कि “मुझे अशोक भगत जैसा घमंड नहीं है।” साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ नेताओं को लगता है कि वे जिसे चाहें जिता सकते हैं और जिसे चाहें हरा सकते हैं।

दुबे के इस बयान को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महागामा विधायक अशोक भगत पर सीधा हमला माना जा रहा है। बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष खुलकर सामने आया है।

नाराज कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब भी निशिकांत दुबे महागामा आएंगे, उनका स्वागत काला झंडा दिखाकर किया जाएगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि “हमने ही जिताया है, इस बार हराने का भी माद्दा रखते हैं।”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान भाजपा की आंतरिक फूट को सार्वजनिक रूप से उजागर करता है, जिसका असर आगामी चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

फिलहाल, पार्टी की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन महागामा की सियासत में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है।

 

 

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!