सामाचार आजतक Ranchi Desk 

रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से अन-मैप्ड मतदाताओं तथा तार्किक विसंगतियों वाले मामलों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) द्वारा मतदाता की पहचान, घोषणा-पत्र, जन्मतिथि तथा सामान्य निवास स्थान का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि “एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी विदेशी नागरिक मतदाता सूची में शामिल न हो सके”, इसी लक्ष्य के साथ यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्हें सत्यापन संबंधी नोटिस प्राप्त होता है तो वे समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *