रिपोर्ट शाहीन खान 

देवघर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने कांवड़िया पथ पर स्थापित अस्थायी ओ.पी. संख्या-06, 07, 08, 09, 10 एवं 11 का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़िया रूट लाइन पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सहायता, कतारबद्ध आवागमन तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसपी प्रवीण पुष्कर ने श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कांवड़िया पथ पर अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं के साथ दर्शन का अवसर मिले। इसी लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम श्रावणी मेला-2026 के दौरान लगातार मॉनिटरिंग, निरीक्षण और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *