देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल मामले का देवघर पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, चूल्हिया गांव निवासी राजू राय ने अपनी मोटरसाइकिल (संख्या JH 15Q 7524) चोरी होने की लिखित शिकायत मोहनपुर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 131/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली और आरोपी सुनील यादव (23 वर्ष), पिता रामेश्वर यादव, निवासी बालीडीह, थाना सारवां, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
देवघर पुलिस ने कहा कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
