गोड्डा एसपी की सख्ती का दिखा असर, बलबड्डा थाना का औचक निरीक्षण; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Edit: शाहीन खान 

महागामा, 29 जून। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा पुलिस व्यवस्था को जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को बलबड्डा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सिरिस्ता कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही लंबित एवं अनुसंधानाधीन कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

गोड्डा एसपी की प्राथमिकताओं के अनुरूप पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने तथा थाना परिसर में स्वच्छ और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि थाना के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

गोड्डा एसपी की लगातार मॉनिटरिंग और नियमित निरीक्षण अभियान से जिले के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *