गोड्डा में कल बजेगा सायरन! घबराइए नहीं… जानिए 15 जुलाई को ऊर्जानगर में आखिर क्या होने वाला है?

Edit;शाहीन खान 

गोड्डा | 14 जुलाई

अगर 15 जुलाई (बुधवार) शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे के बीच ऊर्जानगर, महागामा क्षेत्र में अचानक सायरन की तेज आवाज सुनाई दे, बिजली बंद हो जाए या प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ी हुई दिखें, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

जिला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। यह केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और आम नागरिकों की तैयारियों को परखना है।

मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा?

– 🚨 एयर रेड वार्निंग (सायरन)
– 🌑 ब्लैकआउट का अभ्यास
– 🏃 सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन)
– 🏠 शेल्टरिंग
– 🚑 सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन
– 🩺 मेडिकल रिस्पॉन्स और कैजुअल्टी इवैक्यूएशन

उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अपील

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि सायरन बजने पर घबराएं नहीं, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। यह केवल सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए आयोजित अभ्यास है।

क्यों है यह मॉक ड्रिल जरूरी?

किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा की स्थिति में समय पर चेतावनी, सुरक्षित निकासी और राहत कार्य कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से हो सकते हैं, इसका परीक्षण इस अभ्यास के माध्यम से किया जाएगा

महत्वपूर्ण सूचना:
यदि आपके परिवार, रिश्तेदार या मित्र ऊर्जानगर, महागामा या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं, तो उन्हें यह जानकारी जरूर साझा करें ताकि वे सायरन सुनकर घबराएं नहीं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *