56 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

ब्रजेश राठौर

पंजवारा/ बांका

गुरुवार को पंजवारा थाना पुलिस ने चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान 56 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार को पंजवारा चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक से 14 पन्नियों में रखी गई देसी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई। प्रत्येक पन्नी में चार लीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 56 लीटर शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से बाइक चालक दिलीप राय (45 वर्ष), पिता स्वर्गीय राधे राय, निवासी धनुकाटांड़, थाना बाराहाट, जिला बांका को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *