प्रदीप यादव से डरे निशीकांत, तोड़ा अपना दृढ़ संकल्प..

प्रदीप यादव से डर गए निशीकांत, तोड़ा अपना दृढ़ संकल्प..

BJP प्रत्याशी निशिकांत दुबे का झूठ का चेहरा हुआ बेनकाब

चाय नाश्ता का ढोंग रच धड़ल्ले से कर रहे चुनावी प्रचार 

देवघर।

यह तो सभी जानते है की राजनीति की नींव ही झूठ फरेब और साजिश पर ही टिकी रहती है।

लेकिन कुछ नेता खुद को अन्य नेताओ से अलग ईमानदार और जनता का हितैषी साबित करने में दिन रात एक करने में लगे रहते है।

ताज़ा मामला गोड्डा लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुबे का है।

जिन्होंने दुमका सहित देवघर में भी प्रेस वार्ता कर और सोशल मीडिया पर जीत का दंभ भरते हुए कहा था की अगर महागठबंधन या कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनके खिलाफ प्रदीप यादव को मैदान में उतारती है तो अपना चुनाव प्रचार प्रसार नही करेगें और न ही जनता के बीच जाएंगे।

गोड्डा लोकसभा की जनता को भी नेता जी के कथनी और करनी पर विश्वास हो गया था की सचमुच मैं बीजेपी की लहर है और निशिकांत दुबे ने क्षेत्र में विकास किया है इसलिए प्रदीप यादव को 6 लाख वोट से हरा देंगे और गोड्डा लोकसभा सीट से चुनाव जीत जाएंगे। एक प्रसिद्ध कहावत है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

प्रदीप यादव से डरे निशीकांत तोड़ा ,अपना दृढ़ संकल्प..

 वैसे हकीकत जल्द ही गोड्डा लोकसभा की जनता के बीच बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे का फरेब चेहरा सामने आ गया।

अन्य नेताओ की तरह निशिकांत दुबे भी झूठे नेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए।

उन्होंने प्रदीप यादव के खिलाफ अपनी चुनावी प्रचार प्रसार शुरु कर दिया।

हां जनता को मूर्ख बनाने के लिए प्रचार प्रसार का स्वरूप उन्होंने जरूर बदल दिया।

उसका नाम उन्होंने नाश्ता, चाय, घुघनी मूढ़ी, शीतल पेय जल,दही मीठा इत्यादि रख दिया।

अब निशिकांत दुबे की खाने पीने की जारी लिस्ट पर अगर गौर फरमाएंगे तो साफ नजर आएगा।

सुबह दस बजे से उनका नाश्ता चाय खाना पीना शुरू होता है और रात्रि 7 से 8 बजे तक खत्म हो जाता है । सच भी है हम इंसान भी तीन से चार बार नाश्ता चाय खाना दिन भर में खा लेते है।

लेकिन गोड्डा लोकसभा की जनता को यह हजम नही हो पा रहा है की निशीकांत दुबे हम लोगो की तरह आदमी है या 6 महीने से सोकर उठा कोई कुंभकर्ण ?

कोई दिनभर 20 बार कैसे नाश्ता चाय खाना खा सकता है भला। यह हम ही नही जनता भी देख हैरान है।अब कुछ लोगों को लगेगा हम झूठ खबर बता रहे है।

चलिए निशीकांत दुबे जी का दिनभर का चाय नाश्ता खाना का टाइमिंग शेड्यूल ही चेक कर लेते है।

तो इससे साफ पता चल जाएगा निशिकांत जी दिनभर में 20 पंचायत और लगभग 20 कार्यकर्ता के यहां उनका खाना पीना होता है।

अब चुकी आप भी लिस्ट देख चुके है तो समझ भी गए होंगे की निशीकांत दुबे असल में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव से पूरी तरह डरे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर हां तो यहां दबाए
1
Need Help?
क्या आप कुछ खबरें देना चाहते है या खबर पाना चाहते है?