Godda Adani Plant पर जल्द एक्शन ? CM Hemant ने Pradeep Yadav से क्या कहा ?
Godda Adani Plant पर जल्द एक्शन ? CM Hemant ने Pradeep Yadav से क्या कहा ?
रांची, 7 अप्रैल 2025 — गोड्डा जिले में अदानी पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों की बिगड़ती हालत और उनकी मांगों को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आंदोलन की पृष्ठभूमि, रैयतों की पीड़ा और जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि राज्य सरकार रैयतों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले की निगरानी कर रही है।
मुलाकात के बाद प्रदीप यादव ने कहा कि यह बातचीत रैयतों के आंदोलन को नई ताकत और दिशा देगी। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई निर्णायक दौर में है और न्याय अवश्य मिलेगा।
(रिपोर्ट: विशेष संवाददाता)