स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से गोड्डा सदर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

गोड्डा, 15 जुलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, गोड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से गोड्डा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन कुमार ने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर, देवघर, रांची सहित अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

ज्ञापन में न्यूरो सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अस्पताल में एमआरआई मशीन की स्थापना तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

झामुमो का कहना है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है तो गोड्डा जिले के हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री से जनहित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *