Banka:पंजवारा थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन
पंजवारा थाना परिसर में हुआ जनता दरबार का आयोजन
ब्रजेश राठौर
पंजवारा/बांका
शनिवार को पंजवारा थाना परिसर मे भूमि विवाद के मामलों के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोग भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे।
इसकी अध्यक्षता बाराहाट के अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान अधिकारियों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई।
Also Read-Banka:पंजवारा पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया
इस शनिवार जनता दरबार में आये एक मात्र मामला सबलपुर के कौशल किशोर सिंह बनाम सरूका के राजीव कुमार सिंह के मामले को दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी सहमति से निपटाया गया।