Samacharaajtak Jharkhand

Truth Over Fear

कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर: बसंतराय थाना पहुंचे गोड्डा एसपी, सिरिस्ता से कांड तक हर पहलू की गहन जांच

कानून-व्यवस्था पर सख्त नजर: बसंतराय थाना पहुंचे गोड्डा एसपी, सिरिस्ता से कांड तक हर पहलू की गहन जांच

Report: MD.Shahin Khan (ब्यूरो चीफ SAT )

गोड्डा/बसंतराय

आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को गोड्डा पुलिस अधीक्षक द्वारा बसंतराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के सिरिस्ता कार्यों एवं थाना में पदास्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई।

 

उल्लेखनीय है कि पदभार ग्रहण करने के बाद से ही गोड्डा पुलिस अधीक्षक लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए वे स्वयं थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाही पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

 

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित व चालू कांडों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के शीघ्र निष्पादन, पारदर्शिता एवं अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कड़े एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, ईमानदारी और समयबद्ध कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Please follow and like us:
0
fb-share-icon20
Tweet 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook20
X (Twitter)
Instagram
Telegram
URL has been copied successfully!