बोड़िया गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
बोड़िया गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
रामगढ़: प्रखंड अंतर्गत बोड़िया गांव में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कथा वाचक महामंडलेश्वर परम पूजनीय ध्यानमूर्ति जी महाराज ने किया।
301 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
कलश यात्रा में 301 कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा यज्ञ स्थल बोड़िया से प्रारंभ होकर बोड़िया तालाब तक गई, जहां विधिवत जल भरकर यात्रा पूरे गांव में गाजे-बाजे और भव्य रथ के साथ निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्री कृष्ण” और “राधे-राधे” के उद्घोष कर रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना
यात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर स्वामी ध्यानमूर्ति जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की। इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
भव्य पंडाल और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
10,000 स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया, जहां हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे।
कथा का आयोजन रोजाना संध्या 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक होगा।
मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शिकंजी की व्यवस्था की गई थी।
यातायात को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
महाप्रसाद वितरण में उमड़ी हजारों की भीड़
शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। भागवत कथा के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
(नोनीहाट से रमेश कुमार की रिपोर्ट)
—