“दस बजे दस मिनट पूर्वजों के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“दस बजे दस मिनट पूर्वजों के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

गोड्डा

स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदो के वंशज व परिजनों द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी कार्यक्रम “दस मिनट अपने पूर्वजों के नाम” के तहत गांधी – शास्त्री जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय शहीद स्तम्भ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक व जमनी पहाड़पुर के स्वतंत्रता सेनानी स्व. छेदी प्रसाद झा के पुत्र दिवाकांत झा ने बताया कि ग्राम लुकलुकी के समाजसेवी परिमल ठाकुर के मुख्यातिथि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अंगप्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित रणजीत झा के तृतीय पुत्र व अधिवक्ता सर्वजीत झा “अंतेवासी” तथा पंचम पुत्र व विभिन्न खेल संघों के सचिव सुरजीत झा,

ग्राम हिलावै के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी के पुत्र ओम प्रकाश मांझी, स्वतंत्रता सेनानी स्व. कमला कांत झा के पौत्र अनित कुमार , स्वतंत्रता सेनानी वंशज रमदा मरांडी,

कुसमा ललमटिया के स्वतंत्रता सेनानी स्व. शोभा सोरेन की पुत्रवधु रोजमेरी मुर्मू, करमाटांड़ के स्वतंत्रता सेनानी स्व. गंगा राम ठाकुर के पौत्र जीवकांत भारती, ग्राम बक्सरा के स्वतंत्रता सेनानी वंशज कुंदन कुमार मंडल, ग्राम महेशपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंडित शुद्धदेव झा “उत्पल” के वंशज सुनील कुमार झा एवं देवनारायण खां,

ग्राम मल्हारा के स्वतंत्रता सेनानी स्व . दानेश्वर पंडित के पुत्र संतोष पंडित के अलावा अमरेश ठाकुर एवं पंकज झा द्वारा राष्ट्रपिता बापू ,

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा एवं तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदो के सम्मान में जयकारे लगाकर अपने पूर्वजों के साथ- साथ देश की आजादी में शामिल सभी संग्रामियों के प्रति श्रद्धाभाव एवं आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का समापन परंपरानुसार राष्ट्रगान से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर हां तो यहां दबाए
1
Need Help?
क्या आप कुछ खबरें देना चाहते है या खबर पाना चाहते है?