पंजवारा पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार

Panjwara police arrested two drunkards

ब्रजेश राठौर

पंजवारा/ बांका

 

 पंजवारा थाना पुलिस ने रविवार रात थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड से दो शराबि को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार शराबियों की पहचान बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के लौनी गांव के अमरनाथ भारती पिता मुकेश कुमार एवं सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के कौड़ीबहियार निवासी राहुल कुमार दास पिता राम प्रसाद दास के रूप में हुई।

यह दोनों झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से शराब का सेवन कर आ रहे थे। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार शराबियों को आर्थिक जुर्माना हेतु न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर हां तो यहां दबाए
1
Need Help?
क्या आप कुछ खबरें देना चाहते है या खबर पाना चाहते है?