पर्दानशी महिला वोटरों की सबसे ज्यादा संख्या बरबीघा में
शेखपुरा। जिला में आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली पर्दानशी महिलाओं की सबसे ज्यादा संख्या बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में पाई गई है ।जानकारी के अनुसार पर्दानशी मतदाता महिला की बरबीघा प्रखंड में अधिक संख्या है ।बरबीघा प्रखंड के 42 मतदान केंद्रों में 2402 पर्दानशी महिला चिन्हित की गई है। जबकि शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों में अब तक 1710 पर्दानशी महिलाएं पाई गई हैं। इसके अलावा शेखपुरा प्रखंड के छः मतदान केंद्रों में 779 पर्दानशी महिलाओं को वोटर के रूप में चिन्हित किया गया है।