*Godda News:पल्लवी बनी पथरगामा प्रखंड टॉपर*
पल्लवी बनी पथरगामा प्रखंड टॉपर
नितेश रंजन की रिपोर्ट
पथरगामा।
प्रति दिन 16 किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल जाने आने वाली पल्लवी प्रिया ने अपनी मेहनत के बल पर इस साल की मैट्रिक की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जैक द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा 2020 में कमलडीहा ( पथरगामा) निवासी पूनम देवी और प्रभाकर साह की पुत्री पल्लवी प्रिया प्रखंड स्तर पर टॉपर बनने के साथ ही जिला स्तर पर 8 वा स्थान प्राप्त करने में सफल रही है। पल्लवी को कुल 500 में 464 अंक यानि 92 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। वह संत जोसेफ हाई स्कूल बरमसिया की छात्रा है।
Also Read-*Godda News:गोड्डा में आज कोरोना के 6 मामले की पुष्टि*
वह प्रति दिन 16 किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ने जाती थी। पल्लवी आगे साइंस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। मालूम हो कि प्रभाकर की बड़ी बेटी भी बरमसिया हाई स्कूल से 2015 में स्कूल टॉपर रही थी। पिता पेशे से प्राइवेट ट्यूटर हैं।
Also Read-*Godda News:जनजीवन बेखौफ, पुलिस प्रशासन सजग*
वहीं लसोतिया निवासी तारकेश्वर साह और रेणु देवी के पुत्र राहुल कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 446 अंक प्राप्त हुआ है, जो 89 फीसदी है।
Also Read-*Godda News:पत्रकारों एवं हॉकर्स की हुई कोरोना जांच*
वह एन जी प्लस टू हाई स्कूल पथरगामा का छात्र है। वह आगे विज्ञान की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है। राहुल की बड़ी बहन ने भी पथरगामा गर्ल हाई स्कूल पथरगामा से 2018 में प्रथम श्रेणी में पास की थी। अमडीहा निवासी अशोक कुमार सिंह एवं वीणा देवी की पुत्री आसमा रानी भी 459 अंक 91 प्रतिशत प्राप्त कर बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा की टॉपर हुई है।
Also Read-*Godda News:पूर्व नप अध्यक्ष ने न्यायालय परिसर में वितरित किया इम्यूनिटी बूस्टर दवा*