पुलिस ने खानाबदोशों के बीच वितरित किया राशन

पुलिस ने खानाबदोशों के बीच वितरित किया राशन
पथरगामा।
पुलिस प्रशासन ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रखंड के गांधीग्राम में रह रहे खानाबदोश परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया ।
सीसीआर पुलिस निरीक्षक, गोड्डा चंद्रिका प्रसाद, पुलिस निरीक्षक पथरगामा अंचल बलवीर सिंह एवं थाना प्रभारी पथरगामा सुरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लालजी मुर्मू हाई स्कूल, गांधीग्राम के समीप  पिछले कई दिनों से रह रहे खानाबदोश समाज के लोगों को भोजन का राशन उपलब्ध कराया। बताया गया कि प्रति सदस्य दो किलो चावल, आलू और  कुछ नगद राशि भी दिए गए। मौके पर प्रशिक्षु एसआई विनोद कुमार, एएसआई नागेश्वर मेहता आदि मौजूद थे। मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान ये लोग पिछले कई दिनों से यहां पर रह रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अगर हां तो यहां दबाए
1
Need Help?
क्या आप कुछ खबरें देना चाहते है या खबर पाना चाहते है?