भारतीय संगीत संघ एवं कुश्ती हॉकी संघ ने बांटा मास्क
भारतीय संगीत संघ एवं कुश्ती हॉकी संघ ने बांटा मास्क
गोड्डा
नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी सामने आए। भारतीय संगीत संघ द्वारा लॉक डाउन को सफल बनाने और गोड्डा को सुरक्षित रखने हेतु अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात मीडियाकर्मी, पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के बीच निःशुल्क लगभग दो सौ मास्क का वितरण किया गया। धारा 144 की वजह से निषेधाज्ञा का पालन करते हुए सुबह 7 से 11 बजे तक स्वयं को आइसोलेटेड करते हुए मास्क वितरण का काम संघ के संरक्षक सुरजीत झा, अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बिट्टु, वरीय सदस्य सुभाष चन्द्र दास एवं संजय पंडित ने विभिन्न जगह जाकर किया।
उधर, नोबल कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर शुक्रवार को जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में बड़े पैमाने पर निःशुल्क मास्क का वितरण करते हुए लोगों को बचाव के तमाम उपायों को विस्तार से बताया गया और लोगों से घर में रहने की अपील की गयी। संघ के सचिव सुरजीत झा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सदस्य अमरेंद्र सिंह बिट्टु, सुभाष चन्द्र दास, मो इस्लाम एवं इम्तियाज भारती द्वारा जिला प्रशासन द्वारा तय अवधि सुबह 6 से 11 बजे तक शहर के सब्जी मंडी, कारगिल चौंक, गैस गोदाम आदि विभिन्न स्थानों पर मास्क का वितरण करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला श्रम अधीक्षक नरेंद्र सिंह एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रतिभा कुजूर, हॉकी संघ के संरक्षक अमित राय की मौजूदगी में सब्जी विक्रेताओं, किराना दुकानदारों, वाहन चालकों एवं ग्राहकों के हाथों को सेनेटाइज्ड करते हुए मास्क पहनाया गया । वहीं दुकान के सामने जमीन पर गोलाकार घेरा बनाते हुए ग्राहकों के बीच निर्धारित दूरी सुनिश्चित किये जाने का कार्य किया गया।
इसके अलावा शुक्रवार को समाजसेवी सौरभ परासर उर्फ बच्चु झा ने भी सैदापुर सहित अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क मास्क का वितरण किया।