अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
-‘महिला सशक्तिकरण में समाज की भूमिका ‘ विषय पर छात्राओं ने रखी अपनी विचार
फोटो
गोड्डा।
महिला सशक्तिकरण में समाज की भूमिका विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को गोड्डा महाविद्यालय में किया गया। गोड्डा महाविद्यालय के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।। इस अवसर पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वाद विवाद प्रतियोगिता में कई छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडली के निर्णय के अनुसार, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः रोस मुर्मू, मोनिका कुमारी एवं साक्षी कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे। सबों ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य विचार रखे।
मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय दिवस 8 मार्च को आयोजित होता है। परंतु अवकाश के कारण यह कार्यक्रम पहले ही आयोजित हुई।