अपर समाहर्ता ने लगाया जनता दरबार
अपर समाहर्ता ने लगाया जनता दरबार
गोड्डा।
उपायुक्त किरण पासी के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के दूरदराज के गांव से 10 लोगों ने आकर समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किया। उनके द्वारा सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
ALSO READ:-बिजली दर में बढ़ोतरी स्थगित करें सरकार: अशोक
ज्ञात हो कि उपायुक्त अथवा अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिले मे लॉकडाउन के कारण जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। जिसे अब पुनः आरंभ कर दिया गया।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं।
ALSO READ:-हनवारा में ताड़ पेड़ से गिरकर युवक घायल